फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए आशिकों को मिलती है विशेष छूट, खूब चर्चा में है Tea-Coffee का स्वाद

Wed, 18 Jan 2023 08:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Jan 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Unfaithful tea stall became a topic of discussion in Bijnor, special discount for lovers cheated in love
बेवफा चाय वाला। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जनपद के नहटौर में 'बेवफा चाय वाला' के नाम से खुला टी स्टॉल इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकान संचालक प्यार में धोखा खाए आशिकों को चाय व कॉफी पर पांच रुपये की विशेष छूट दे रहे हैं। 

बताया गया कि एक दिन में करीब 500 युवा इस स्टॉल पर चाय व कॉफी का स्वाद लेने आते हैं।

Unfaithful tea stall became a topic of discussion in Bijnor, special discount for lovers cheated in love
टी-स्टॉल। - फोटो : amar ujala

मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी विवेक तोमर व विकास तोमर धामपुर रोड स्थित यूनियन बैंक के पास बेवफा चाय वाला के नाम से टी-स्टॉल चलाते हैं।

Unfaithful tea stall became a topic of discussion in Bijnor, special discount for lovers cheated in love
बेवफा चाय वाला। - फोटो : amar ujala

इस चाय की दुकान की खास बात यह है कि आम आदमी के लिए तो इस दुकान पर 15 रुपये की चाय और 20 रुपये में कॉफी मिलती है, लेकिन प्यार में धोखा खाए आशिकों को पांच रुपये की विशेष छूट के साथ 10 रुपये की चाय व 15 रुपये में कॉफी पीने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Unfaithful tea stall became a topic of discussion in Bijnor, special discount for lovers cheated in love
टी-स्टॉल। - फोटो : amar ujala

दुकान स्वामी विवेक तोमर ने बताया कि उनकी बेवफा चाय वाला की इस दुकान पर धामपुर, अफजलगढ़, कालागढ़, कांशीपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवा चाय पीने आते हैं। वे एक दिन में 500 से अधिक चाय आसानी से बेच देते हैं। 

विज्ञापन
Unfaithful tea stall became a topic of discussion in Bijnor, special discount for lovers cheated in love
बेवफा चाय वाला। - फोटो : amar ujala

विवेक तोमर बताते हैं कि स्कूल में पढ़ते समय एक लड़की ने उनका दिल तोड़ दिया था। इस पर उन्होंने बेवफा चाय वाला नाम से दुकान खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने बेवफा चाय वाला नाम से दुकान खोली। वे चाय व कॉफी बेचकर अपना व अपने परिवार का खर्च उठा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed