फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime: Miscreants looted five lakh rupees after attacking the car in muzaffarnagar

Muzaffarnagar Crime : बदमाशों ने कार पर हमला कर लूटे पांच लाख रुपये, वारदात से मचा हड़कंप, आरोपी हुए फरार

Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Jun 2023 12:04 AM IST
सार

Muzaffarnagar Crime : बदमाशों ने कार पर हमला कर पांच लाख रुपये लूट लिए। वहीं, इस वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
UP Crime: Miscreants looted five lakh rupees after attacking the car in muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में खतौली कस्बे में जीटी रोड पर नागर कॉलोनी के समीप स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कार में साइड मारकर कार को रोक लिया। बदमाशों ने कार सवार के साथ बदतमीजी करते हुए कार में रखा बैग उठाकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में पांच लाख रुपये थे।

विज्ञापन


मीरापुर निवासी स्क्रैप व्यापारी शाहिद खतौली में अपनी ससुराल आया था। वह देर रात कार द्वारा तीन साथियों के साथ नागर कॉलोनी स्थित अस्पताल में बीमार व्यक्ति को देखने जा रहा था, तभी स्कूटी पर आए दो बदमाश उनकी कार से टकराकर गिर गए। स्कूटी सवारों ने फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद सभी ने कार सवारों पर हमला बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


हमलावर गाड़ी का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखा बैग उठाकर भाग गए। वहीं, स्क्रैप व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में छह लाख रुपये थे, जिनमें से वह एक लाख रुपये बुढ़ाना रोड पर व्यापारी को देकर आया था। फिलहाल उसके बैग में पांच लाख की रकम थी, जो बदमाश लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन

बताया गया कि बदमाशों द्वारा मारपीट में कार सवार सईद मालिक, इरफान मालिक, शाहिद मालिक, शान मोहमद घायल हो गए। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमराें की मदद से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद पार: फव्वारों पर किए लाखों खर्च, पर देखरेख न करने पर फंसा नगर निगम, सामने आई सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed