फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime: A youth has firing on his big brother in a village of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: युवक ने अपने बड़े भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटे अधिकारी

Fri, 07 May 2021 01:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 May 2021 01:37 PM IST
सार

मुज़फ्फरनगर के गांव कैथोडा में आपस में हुई कहासुनी को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
UP Crime: A youth has firing on his big brother in a village of Muzaffarnagar
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुज़फ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कैथोडा में आपस में हुई कहासुनी को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, आरोपी तमंचा लहरते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के कैथोडा गांव में दो सगे भाइयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें छोटे भाई हेमराज ने अपने बडे भाई मगन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि मगन बाल-बाल बच गया। लेकिन इसके बाद हेमराज ने पीछे दौड़कर मगन को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान आरोपी युवक अपने आप को घिरा देख तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिजनों ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश मे जुट गई है। अभी तक इस घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

यूपी: सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर हुई कार्रवाई

अलविदा: चौधरी अजित सिंह ने किसानों के हक में कराए थे ये बड़े काम, बेदाग रहा दशकों का राजनीतिक जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed