फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: CM Yogi Adityanath address workers in Muzaffarnagar for election campaign

UP: सीएम योगी ने मुजफ्फरनगर में मंच से चौधरी साहब को किया याद, बोले- एक वोट बदल सकता है देश की तकदीर

Thu, 28 Mar 2024 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Mar 2024 12:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। यहां वह प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत चौधरी चरणसिंह को याद करते हुए की। उन्होंने कहा कि जब से वोट सही हाथों में गया है, तब से अराजकता समाप्त हो गई है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath address workers in Muzaffarnagar for election campaign
मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुजफ्फरनगर लोकसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए।  

विज्ञापन


विज्ञापन


जिले के जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के चुनाव के लिए कार्यक्रम आहूत किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: CM Yogi Adityanath address workers in Muzaffarnagar for election campaign
कार्यक्रम में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला

चौधरी साहब को याद कर शुरू किया संबोधन
सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे और चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए अपना संबोधन शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भागवत की भूमि को दुनिया शुकतीर्थ के रूप में जानती है। शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। जनभावना के अनुरूप काम किया। दुनिया में किसी के पास पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है।

उन्होंने कहा कि चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। वर्ष 2004 से 2014 के बीच की सरकारों ने उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है, यह बात चौधरी साहब ने ही कही थी।

सीएम योगी ने कहा कि वह आज समाज के नेतृत्व वर्ग से मिलने आए हैं। एक वोट देश की तकदीर बदल सकती है। वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगता था और सही हाथों में वोट जाने से कांवड़ यात्रा निकल रही है। गलत हाथों में वोट जाने के दिनों में यहां लोग आने से डरते थे। अब सही हाथों में वोट गया तो अराजकता समाप्त हो गई।

वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया: योगी
उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों के बाद वोट की ताकत ने ही आस्था को सम्मान दिलाया है। यूपी में अब तक 18 लाख पीएम स्वनिधि योाजना में ऋण की स्वीकृति हुई है। वोट की कीमत समाज को बतानी होगी। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन पहले है। वे जातिवाद की बात करते हैं और मोदी गरीब कल्याण की बात करते हैं। वह तुष्टीकरण की बात करते हैं और मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं।

देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले तनाव का माहौल था। सरधना में पहला खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। अब किसान की बेटी पारुल चौधरी को अभ्यास में मुश्किलें नहीं होगी। खिलाड़ियों को नई सुविधाएं दी जाएंगी। बेटी, व्यापारी और किसान की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा। 

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाते। नए भारत में आजीविका और आस्था भी है। तीन वर्ष में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। गर्मी, बरसात आंधी या तूफान की परवाह नहीं करनी है। देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें। विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश विकसित होगा।

पीएम मोदी के आने के बाद हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद पूरे देश में हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। कहा कि आज भारत सही दिशा में आगे बढ़ चुका है। क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण ये सपा, बसपा या कांग्रेस के लोग करवा पाते क्या?  पिछले दो महीने के अंदर अयोध्या में 1.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध सम्मेलन का समापन करने के बाद सीएम योगी शामली के लिए निकल गए। वह हेलीकॉप्टर से शामली पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed