यूपी उपचुनाव: टिकट न मिलने से RLD नेता आहत, आनन-फानन ज्वॉइन की भाजपा, मदन भैया के पक्ष में कमेटी
यूपी उपचुनाव अपडेट : टिकट न मिलने से रालोद नेता अभिषेक चौधरी आहत हैं। उन्होंने रात में आनन-फानन भाजपा ज्वॉइन कर ली।
विस्तार
रालोद के प्रेस प्रवक्ता रहे अभिषेक चौधरी खतौली उप चुनाव में टिकट नहीं मिलने से आहत हैं। उन्होंने रात में आनन-फानन भाजपा ज्वॉइन कर ली। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें 11 सदस्यीय कमेटी ने रात में निर्णायक फैसला सुनाया।
मदन भैया के पक्ष में उतरी अभिषेक चौधरी के लिए गठित कमेटी
अभिषेक चौधरी खतौली उप चुनाव में टिकट नहीं मिलने से आहत हुए हैं। अपने राजनीतिक भविष्य के लिए गठित की गई 11 सदस्यों की कमेटी ने देर रात कहा कि वह सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के साथ हैं।
उधर, मंगलवार रात को अभिषेक चौधरी ने आनन-फानन भाजपा का दामन थाम लिया। जबकि कमेटी का कहना है कि वह मदन भैया के साथ हैं, यह निर्णय समाज से विचार विमर्श के बाद लिया गया है।
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: अमानगढ़ में जंगल सफारी शुरू, अब पर्यटक देख सकेंगे खूबसूरत नजारा, तस्वीरें