{"_id":"6ae21ff7b42eaceb7d0fd306","slug":"akshay-murder-case-grudge-over-a-love-marriage-a-friend-lured-him-in-and-his-in-laws-killed-him-6-arrested-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अक्षय हत्याकांड: लव मैरिज की रंजिश, दोस्त ने धोखे से बुलाया, ससुरालियों ने मार दिया; ससुर-साले समेत 6 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय हत्याकांड: लव मैरिज की रंजिश, दोस्त ने धोखे से बुलाया, ससुरालियों ने मार दिया; ससुर-साले समेत 6 गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 09:47 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:47 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के खतौली में अक्षय की हत्या कर दी गई। डेढ़ साल पहले अक्षय गांव की ही रिद्धिमा को नोएडा ले गया था और लव मैरिज कर ली थी। इसी रंजिश में दोस्त आकाश के जरिये अक्षय को नोएडा से बुलाकर धोखे से मारा गया। उसके शरीर पर चोटों के 17 निशान मिले हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी। अक्षय की फाइल फोटो (इनसेट)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खतौली स्थित गांव बिहारीपुर के अक्षय (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुर-साले समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, डंडे और बोतल का कांच भी बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है। आरोपियों ने अक्षय के दोस्त आकाश के साथ मेल-जोल बढ़ाया। बाद में उसे योजना में शामिल कर कॉल कराकर खतौली बुला लिया। इसके बाद हत्या की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
बिहारीपुर के अक्षय पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे भूड़ क्षेत्र में जानसठ मार्ग स्थित चूना भट्ठी के निकट कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल को मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि मृतक की मौसी के बेटे राहुल की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब यह मामला हत्या में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की टीमें मामले की छानबीन में जुटी थी। साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल छह आरोपियों की पहचान कर गांव शेखपुरा तिराहा, भैंसी कट और गालिबपुर मार्ग के सरकारी नलकूप से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर निवासी वासु और उसका पिता कंवरपाल, गांव गालिबपुर निवासी अमरदीप एवं विकास, गांव बिहारीपुर निवासी अंकुश और आकाश शामिल हैं।
यह वजह आई सामने
पूछताछ में मुख्य आरोपी वासु ने पुलिस को बताया कि अक्षय उसकी बहन रिद्धिमा को परिवार के विरोध के बावजूद ले गया था। इससे उनके परिवार की समाज में बदनामी हो रही थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

दोस्त ने बुलाया, इस तरह की गई हत्या
पुलिस ने बताया कि मृतक के दोस्त आकाश ने युवती के पिता कंवरपाल और भाई वासु के साथ मिलकर उसकी हत्या का तानाबाना बुना था। अक्षय को उसके दोस्त आकाश ने फोन कर नोएडा से खतौली बुलाया। इसके बाद उसने युवती की बुआ के लड़के गालिबपुर निवासी अमरदीप को जानकारी दी।
गांव बिहारीपुर निवासी आकाश अपने साथी गांव के ही अंकुश और मृतक अक्षय को लेकर जानसठ मार्ग पर चूना भट्ठी के निकट पहुंचा, जहां पर तीनों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद युवती के भाई वासु, उसकी बुआ के बेटे अमरदीप और उसके दोस्त विकास ने मिलकर अक्षय पर ईंट, डंडे से हमला कर घायल कर दिया था। हमलावर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए थे।

युवती को ले जाने के बाद पहली बार आया था मृतक
मृतक के परिजनों ने बताया कि अक्षय करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मंसूरपुर के गांव सराय रसूलपुर निवासी रिद्धिमा को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके साथ नोएडा में रहकर कपड़े के शोरूम में नौकरी कर रहा था। वह डेढ़ वर्ष से गांव में नहीं आया था। सोमवार को दोस्त के बुलाने पर खतौली आया, मगर गांव नहीं आया था।

इस तरह बिहारीपुर आ गया परिवार
बिहारीपुर गांव की रहने वाल मिथलेश की शादी सराय रसूलपुर गांव के दिलीप के साथ हुई थी। मिथलेश के भाई नहीं होने के कारण वह अपने परिवार के साथ मायके में ही 30 साल से रह रही थी। आठ साल पहले दिलीप का निधन हो गया था। इस बीच परिवार के सदस्यों का अपने गांव रसूलपुर आना जाना रहता था। इसी वजह से अक्षय का अपने गांव की रिद्धिमा से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। एक ही गांव के होने कारण विरोध किया जा रहा था।
ये भी देखें...
मेरठ: सुभाष नगर में बेड पर पड़ा मिला छोटे भाई का शव, बहन ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा