फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   up budget news

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी की एक चौथाई सीट बढ़ी

Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
up budget news
मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य बजट में किये गए प्रावधान से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज को लाभ पहुंचा है। मेडिकल कॉलेज में पीजी की 25 प्रतिशत से अधिक सीटों की बढ़ोतरी की गई है। पूर्व में मेडिकल कॉलेज में पीजी की 98 सीट थी। नए बजट प्रावधान के तहत इनमें 27 सीटों की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


बेगराजपुर में संचालित निजी क्षेत्र के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी की 98 सीट संचालित थी। प्रदेश के राजकीय और निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में पीजी सीटों की संख्या वर्ष 2017 में 1,221 थी। नए बजट प्रावधान के तहत उनमें बढ़ोतरी करते हुए सीटों की संख्या 4,995 की गई हैं।
विज्ञापन

इसका लाभ जनपद के निजी मेडिकल कॉलेज को भी पहुंचा है। मुजफ्फरनगर मेडिकली कॉलेज के सीएमएस डॉ.कीर्ति गोस्वामी के अनुसार अब उनके कॉलेज में पीजी की 27 सीटों की बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में सर्जरी और मेडिसिन विभाग में आठ-आठ पीजी सीट थी। दोनों विभाग में चार-चार सीटों की बढ़ोतरी की गई है। बताया कि गायनिक और रेडियोलॉजी विभाग में भी चार-चार सीट बढ़ाई गई हैं।

-------------


आयुष्मान कार्ड धारकों को भी पहुंचेगा लाभ

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए भी प्रदेश सरकार की ओर से बजट में 500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। योजना के तहत जनपद के 685436 लोगों को इसका लाभ पहुंचेगा। योजना के तहत अब तक जनपद के 1.12 लाख से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। इस पर 130 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed