UP Board Result: पिता शुगर मिल में वेल्डर, बेटे ने 12वीं में रचा इतिहास, कंप्यूटर इंजीनियर बनना है सपना
UP Board Result 2023 : वेल्डर के बेटे ने 12वीं के परिणाम में इतिहास रच दिया है। बेटे शिवम पाल ने कहा कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हौसला हो तो मुश्किलें मुसाफिर को मंजिल हासिल करने से नहीं रोक सकती। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना शुगर मिल में वेल्डर राकेश पाल के बेटे शिवम पाल ने कड़ी मेहनत से 12वीं में जिला टॉप कर खुद को साबित कर दिखाया। कंप्यूटर इंजीनियर बनने की चाह रखने वाले होनहार का कहना है कि लक्ष्य बनाकर मेहनत करने से ही कामयाबी मिलती है।
बुढ़ाना शुगर मिल में वेल्डर राकेश पाल शहर के कूकड़ा के हरिनगर में रहते हैं। उनका परिवार मूल रूप से थानाभवन के रायपुर गांव का रहने वाला है।
शिवम ने पीसीएम ग्रुप में 474 अंक हासिल कर जिला टॉप किया। उनका परिवार 2016 में शहर में आकर रहने लगा था। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाई की। कामयाबी का श्रेय माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। छात्र की माता सुनीता पाल गृहणी हैं। शिवम का कहना है कि उन्होंने केवल गणित विषय की कोचिंग की थी। इसके अलावा किसी विषय में उन्हें कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ी।
यह भी पढ़ें: UP Board Result: जरा हटके हैं संघर्ष की ये कहानियां, ड्राइवर-मजदूर के बच्चों ने रचा ऐसा इतिहास, हर कोई हैरान
रोजाना सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई की
शिवम का कहना है कि किसी को भी कभी पढ़ाई को लेकर तनाव नहीं लेना चाहिए। बल्कि हर विषय को आनंद के साथ पढ़ना चाहिए। स्कूल और कोचिंग में जो भी पढ़ा, उसका घर पहुंचकर रिवीजन करते थे। इसी से उन्हें कामयाबी मिली है। रोजाना सात से आठ घंटे नियमित पढ़ाई से कामयाबी मिली।
शिवम पाल का स्कोर कार्ड
विषय अंक
हिंदी 96
अंग्रेजी 92
गणित 96
भौतिक विज्ञान 96
रसायन विज्ञान 97
यह भी पढ़ें: UP Board Result: वाह क्या जज्बा है, मिलिये 59 साल में 12वीं पास करने वाले पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि से