फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District Homeopathic Officer accused of extorting 15,000 rupees

Muzaffarnagar News: जिला होम्योपैथिक अधिकारी पर 15 हजार रुपये की वसूली का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
District Homeopathic Officer accused of extorting 15,000 rupees
मुजफ्फरनगर। जिला होम्योपैथिक अधिकारी (डीएचओ) डॉ.अक्षय कात्यान पर मेडिकल स्टोर संचालक से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। संचालक से रुपये लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि एलोपैथिक मेडिकल स्टोर से होम्योपैथिक दवा बेचे जाने पर कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत ली गई। पीड़ित की शिकायत पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही डीएचओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी नंबर दो पर निकुंज मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता है। संचालक सुधीर यादव ने मेडिकल स्टोर पर एलोपैथिक दवा बिक्री का लाइसेंस लिया हुआ है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को जिला होम्योपैथिक अधिकारी निकुंज मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और दुकान पर रखी पथरी काटने की होम्योपैथिक दवा का फोटो खींच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बिना अनुमति होम्योपैथिक दवा बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की धमकी देते हुए 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई। बताया कि स्टोर संचालक की ओर से इतने अधिक रुपये दिए जाने में असमर्थता जताई गई। जिस पर आरोपी की ओर से 15 हजार में मामला निपटाने को कहा गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने जिला होम्योपैथिक
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी को रुपये दिए तो उसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
---
फुटेज से करेंगे कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने जिला होम्योपैथिक अधिकारी की ओर से की गई उगाही की वीडियो डीएम को दिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वीडियो डीएम को दिखाकर आरोपी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।

------------
वर्जन
आरोप बेबुनियाद हैं, मेरे खिलाफ साजिश है
वह कई दिनों से परीक्षा और अन्य सरकारी ड्यूटी पर हैं। सोमवार को अवकाश है। वह किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक के पास नहीं गया और न ही ऐसी किसी जांच की आवश्यकता पड़ी। यदि कोई किसी प्रकार के आरोप लगा रहा है तो वह निराधार हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साजिश रची गई है। - डॉ.अक्षय कात्यान, जिला होम्योपैथिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed