फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board High School, Intermediate Result

आसमां की बुलंदियों पर जमीं के सितारे

Mon, 16 May 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board High School, Intermediate Result
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को घोषित हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल अच्छा रहा। रिजल्ट बेहतर रहने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में छात्राओं ने बाजी मारी। टॉपटेन सूची में छात्राओं का ही दबदबा रहा। रविवार दुपहर साढ़े बारह बजे शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित किया। 
विज्ञापन


परीक्षाओं के नतीजे जानने के लिए विद्यार्थी और अभिभावक काफी उत्सुक दिखाई दिए। परीक्षाफल घोषित होते ही साइबर कैफों पर भीड़ लग गई। मोबाइल के जरिए भी रिजल्ट देखा गया। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में छात्राएं अव्वल रहीं। जिले की टॉपटेन सूची में सात छात्राओं ने स्थान पाया, जबकि इंटर की परीक्षा में प्राईवेट परीक्षार्थी संस्थागत छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। वहीं,  इंटर के परीक्षाफल में टॉपटेन की सूची में प्राईवेट छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई।
विज्ञापन


देश सेवा का जज्बा है मेधावियों में
बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं में समाज और देश सेवा का जज्बा है। हाई स्कूल की टॉपटेन की सूची में शामिल और दूसरा स्थान हासिल करने वाली भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा राधिका जैन आगे चल कर अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर देश को नया मुकाम हासिल कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कॉलेज की तान्या बैंक अधिकारी बनना चाहती है। दोनों समाजहित में कार्य करने की पक्षधर है। कहती है कि हमें समाज और राष्ट्रसेवा के लिए रचनात्मक कार्य करने चाहिए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी की टॉपर छात्रा मानुषी गर्ग भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर आईएएस बन कर समाज और देश सेवा करना चाहती है।

हाईस्कूल के टॉपटेन  
श्रेष्ठा अहलावत, भागवंती सरस्वती इंटर कॉलेज-  96.83% 
सौमित्रा, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी, खतौली- 94.67%
राधिका जैन, भागवंती सरस्वती इंटर कॉलेज-  94.67%
निधि वर्मा, स्वामी ओमानंद इंटर कॉलेज बेहड़ा सादात 94.67%
सानिया, राजकीय हाईस्कूल संभलहेडा, मीरापुर-  94%
रोहन, जनता इंटर कॉलेज गंगधाडी, खतौली-  93.89%
आकृति अग्रवाल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना-  93.67%
अभिजीत,  राजकीय हाईस्कूल संभलहेड़ा -  93.50%
मानुषी, सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज केशवपुरी-  93.33 %
मोहम्मद, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी -  92.83%
तान्या शर्मा, भागवंती सरस्वती इंटर कॉलेज-  92.50%

इंटरमीडिएट के टॉपटेन  
मोहम्मद वाहिद, जनता इंटर कॉलेज गंगधाड़ी, 96.6%
आसिफ त्यागी, राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा, 96.6%
मो. उवेश, ग्रेन चेंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, 96.4%
रजत देशवाल,   राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा, 96.4%
मोहम्मद आसिम, राजकीय हाईस्कूल हरिनगर, 96.2%
मोहम्मद शादाब, ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, 96%
शाहीला, राजकीय हाईस्कूल हरिनगर पुरकाजी, 96%
अब्दुल मलिक, राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा, 95.8%
लुबिना गौर, राजकीय हाईस्कूल हरिनगर, 95%
गौरव कुमार, ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, नई मंडी, 94.6%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed