फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP board exam: 5121 room inspector appointed

परीक्षा कराने को 5121 कक्ष निरीक्षक नियुक्त

Mon, 17 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP board exam: 5121 room inspector appointed
परीक्षा कराने को 5121 कक्ष निरीक्षक नियुक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। बोर्ड परीक्षा कराने की जिम्मेदारी 5121 कक्षा निरीक्षकों पर रहेगी। इनमें परिषदीय विद्यालयों के 2486 शिक्षक भी लगाए गए हैं। ऐसा शिक्षकों की कमी के चलते किया गया है।

इस बार बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटर के 59809 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। इंटर के 28159 और हाईस्कूल के 31680 परीक्षार्थी शामिल है। दो पालियों में परीक्षा होगी, पहले पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी। सवा तीन घंटे का पेपर रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे परीक्षा केंद्रों पर हर कक्ष में लगाए गए हैं। परीक्षा कराने को 5121 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें प्राथमिक स्कूलों के 2486 शिक्षक भी शामिल हैं, इसके अलावा राजकीय कॉलेजों के 99, सहायता प्राप्त कॉलेजों के 1047 और वित्तविहीन विद्यालयों के 1489 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। जीआईसी मुजफ्फरनगर में परीक्षा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पर हर परीक्षा केंद्र का लाइव दिखा जाएगा। छह इंचार्ज नियुक्त किए हैं। हर इंचार्ज को 11 परीक्षा केंद्र निगरानी के लिए आवंटित किए गए है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed