फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Up Block pramukh chunav 2021: BJP vandidate won in seven out of nine blocks in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : नौ में से सात ब्लॉकों में भाजपा का परचम लहराया, बुढ़ाना और पुरकाजी में विपक्ष का हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 08:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 10 Jul 2021 08:53 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में बुढ़ाना और पुरकाजी में जिला प्रशासन के रवैये के विरोध में विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा और विरोध  प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Up Block pramukh chunav 2021: BJP vandidate won in seven out of nine blocks in Muzaffarnagar
बुढ़ाना में जश्न मनाते संयुक्त मोर्चा के समर्थक - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में बुढ़ाना और पुरकाजी में जिला प्रशासन के रवैये के विरोध में विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा और विरोध  प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में प्रशासनिक मशीनरियों का व्यापक पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। बुढ़ाना में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए।  वहीं, जिले के नौ में से सात ब्लॉक के प्रमुख पद पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। बुढ़ाना ब्लॉक में सपा और खतौली में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख की राजनीति में भाजपा ने पहली बार ताकत के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। नौ ब्लॉक में से चार ब्लॉक पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते हैं। इनमें चरथावल से अक्षय पुंडीर, बघरा से गौरव पंवार की भाभी रीतू चौधरी, सदर से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी की पत्नी वर्षा चौधरी और मोरना से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी शामिल हैं। पांच ब्लॉकों में शनिवार को मतदान हुआ। 
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए। इनमें तीन भाजपा प्रत्याशी जीते हैं, जिनमें शाहपुर में अरविंद त्यागी, जानसठ में नरेंद्र सिंह, पुरकाजी में मालती देवी शामिल हैं। बुढ़ाना से सपा की पाल्लो देवी और खतौली से निर्दलीय संजो गुर्जर ने जीत हासिल की। शाहपुर ब्लॉक में 90 में से 89 वोट पड़ेे, इनमें भाजपा के अरविंद त्यागी को 70 और रालोद के अनुज बालियान को 14 मत मिले। यहां पांच मत निरस्त हुए। भाजपा के अरविंद त्यागी 56 मतों से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना में 140 मत पड़े, सपा की पाल्लो देवी को 71, भाजपा की बोहती देवी को 60 मत मिले। यहां नौ मत निरस्त हुए। सपा की पाल्लो देवी 11 मतों से जीती हैं। यहां पर एक वोट पहले डाल दिए जाने को लेकर विपक्ष ने जमकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए। सत्ता दल के दबाव में चुनाव कराना ठीक नहीं है। 

जानसठ ब्लॉक में कुल 123 मत पड़े, भाजपा के नरेंद्र सिंह को 61 और रालोद के मेजर सिंह को 56 मत मिले। सपा के योगेश गुर्जर को एक और पांच निरस्त हुए। भाजपा यहां पांच मतों से जीती।  खतौली में 138 वोट पड़े। निर्दलीय संजो गुर्जर को 83, हरीश अहलावत को 53 वोट मिले। दो वोट निरस्त हुए। संजो गुर्जर 30 मतों से जीती। 

पुरकाजी में 77 वोट पड़े, यहां भाजपा की मालती देवी को 33, निर्दलीय मंजू देवी को 29 वोट मिले। 15 वोट यहां निरस्त हुए। यहां मालती देवी चार मत से जीती हैं। पुरकाजी में विपक्ष ने प्रशासन पर मतदान के दौरान धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विपक्षी नेताओं का आरोप है प्रशासन ने निर्दलीय प्रत्याशी के वोट को निरस्त कर भाजपा प्रत्याशी को जिताया है। इस तरह से धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की गई।

ब्लॉक              विजेता           पार्टी
1- सदर-----वर्षा चौधरी---- भाजपा (निर्विरोध)
2- मोरना----अनिल राठी--- भाजपा (निर्विरोध)
3- चरथावल---अक्षय पुंडीर---भाजपा (निर्विरोध)
4- बघरा-------  रीतू चौधरी---- भाजपा (निर्विरोध)
5-जानसठ----- नरेंद्र सिंह------भाजपा
6- शाहपुर-------अरविंद त्यागी--भाजपा
7-पुरकाजी--------मालती देवी--- भाजपा
8- बुढ़ाना-------- पाल्लो देवी------सपा
9- खतौली---------संजो गुर्जर----निर्दलीय


जानसठ में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र पांच वोटों से विजयी 
ब्लॉक जानसठ में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह पांच मतों से विजयी घोषित किए गए। नरेंद्र सिंह को 61 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी रालोद प्रत्याशी सरदार मेजर सिंह को 56 मत मिले। इनके अलावा सपा प्रत्याशी योगेश गुर्जर को एक मत मिला। जबकि पांच मत निरस्त हुए। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह पांच मत से विजयी हुए। 

शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर 123 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार सुबह से ही मतदान को लेकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया। भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed