फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unveiling of the statue of Thakur Dheer Singh in Roni Harjipur

Muzaffarnagar News: चरथावल - रोनी हरजीपुर में ठाकुर धीर सिंह का प्रतिमा का अनावरण

Fri, 16 Feb 2024 02:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 16 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of the statue of Thakur Dheer Singh in Roni Harjipur
रोनी हरजीपुर में वीर योत्द्रा ठा. धीर सिंह की प्रतिमा स्थल पर मौजूद अति​थि: संवाद
- वक्ताओं ने कहा - महापुरुष की प्रतिमा से बढ़ेगा क्षेत्र का गौरव
विज्ञापन

(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोनी हरजीपुर में वीर योद्धा ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण संपन्न हुआ। गोष्ठी वक्ताओं ने धीर सिंह के पराक्रम और उनके शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला। कहा गांव में प्रतिमा लगने से क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा।
बृहस्पतिवार को गांव के किसान सहदेव की निजी भूमि पर प्रतिमा का अनावरण विधि विधान से किया गया। दीपक शर्मा ने हवन-पूजन कराया। कई जिलों से आए लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महान विभूति को नमन किया। गोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा प्रतिमा स्थल पर सर्व समाज एकत्रित है। देश महापुरुषों के आधार पर चलता है।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा हमारे पूर्वज का संघर्ष युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। प्रतिमा लगवाने में संघर्ष कुछ गलतफहमी के कारण रहा। देश में महापुरुष की प्रतिमा का उतारना दुर्भाग्यपूर्ण रहा, लेकिन बाद में शासन-प्रशासन और सभी नेताओं का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष बोले, करणी सेना है, भीम आर्मी नहीं
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान ने संबोधन में भीम आर्मी पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह करणी सेना है कोई भीम आर्मी नहीं। कहा मिहिर भोज की मूर्ति भी करणी सेना लगाएगी। यह उनका वादा है। सीओ सदर राजू कुमार और थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने व्यवस्था के लिए स्थल पर मौजूद रहे।


इनकी रही मौजूदगी
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर, बघरा प्रमुख प्रतिनिधि गौरव पंवार, प्रवीण राणा, प्रधान बिरालसी लोकेश पुंडीर, उदय सिंह, नंद किशोर पुंडीर, ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर, त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राकेश पुंडीर, धीर सिंह पुंडीर संघर्ष समिति के अंकुर राणा, रितिक राणा, प्रशांत राणा, प्रदीप राणा, सूरज राणा, सौरभ पुंडीर, पूर्व प्रमुख शेर सिंह, राकेश वशिष्ठ, योगेश पुंडीर, रामभूल सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed