फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unstoppable bus turns down after steering failure

स्टेयरिंग फेल होने से बेकाबू बस पलटी, 12 यात्री घायल

Sun, 01 Jul 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sun, 01 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Unstoppable bus turns down after steering failure
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक और कार। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में स्टेयरिंग फेल होने के कारण रोडवेज की बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में करीब 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर मदद के लिए राहगीर मौके पर पहुंचे।  राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सीएचसी पर भर्ती करवाया।  
विज्ञापन


बड़ौत डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह करीब 11 बजे बड़ौत से वाया बुढ़ाना मुजफ्फरनगर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बुढ़ाना- मुजफ्फरनगर मार्ग पर खतौली मोड़ के पास अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
विज्ञापन


बस सड़क किनारे गिरते ही अफरातफरी का आलम हो गया। बस चालक और परिचालक घटनास्थल से फरार हो गए। यात्रियों की चीखपुकार सुनकर राहगीर और आसपास के दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे में घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में नफीसा (35) पत्नी जहूर निवासी कल्याणपुर, अंजू (32) पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी खेडाहटाना (बागपत), जाहिदा (30) पत्नी खलील निवासी तावली, नसीमा (50) पत्नी सलाउद्दीन व

मनीषा(25) पत्नी इमरान निवासी सिक्का (शामली), ओमबीरी (40) पत्नी बिजेंद्र व शांति (80) पत्नी सुखबीर तथा शर्मिष्ठा (55) पत्नी सुरेशपाल निवासी हसनपुर लिसाढ़, वाजिदा (35) पत्नी फिरदोस निवासी इदरीशपुर, शबनम (36) पत्नी नूरहसन निवासी बड़ौदा, अरविंद (30) पुत्र हरेंद्र निवासी बिहार सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। नसीमा को अधिक चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्रियों को छुट्टी दे दी। 

गनीमत रही कि बिजली गुल थी 
बुढ़ाना। रोडवेज की बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटनास्थल के पास बिजली की हाईटेंशन गुजरी हुई है। घटना से पांच मिनट पहले बिजली भाग गई थी। घटनास्थल के पास के दुकानदार यामीन, बाबू आदि ने बताया कि 11 बजे के करीब बिजली चली जाती है।

घटनास्थल के समय बिजली होती तो गिरी बस में एक भी यात्री शायद जिंदा नहीं बच पाता। उधर, बस खाई में गिरने की सूचना मिलते ही बस में सवार यात्रियों के परिजन व रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। सीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी को सकुशल देखकर परिवार वालों ने भगवान को याद किया व राहत की सांस ली। 

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच गंभीर 
बुढ़ाना। कार व बाइक की आमने- सामने की टक्कर में बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की पत्नी व उसके तीन बच्चे तथा कार चालक घायल हो गए। गंभीर अवस्था में पांचों घायलों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव मागडोली निवासी प्रदीप (32) पुत्र राजबीर अपनी पत्नी मीनू (29) तथा तीन बच्चों पायल (3), संतु (7 माह) व डेढ़ वर्ष के एक बालक को साथ लेकर बाइक से अपने गांव से बुढ़ाना आ रहा था।

शनिवार शाम करीब छह बजे बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर बिटावदा गांव के जंगल में बाइक सवार प्रदीप की टक्कर कार के साथ हो गई। आमने- सामने की टक्कर में बाइक सवार प्रदीप अपनी पत्नी व तीनों बच्चों सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

कार भी सड़क किनारे खाई में गिरने से कार चालक कस्बा निवासी अशोक उर्फ चिंटू (33) पुत्र सोमपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बायवाला पुलिस चौकी की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।


गंभीर हालत में सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने बाइक सवार प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में कार के चालक अशोक उर्फ चिंटू मृतक प्रदीप की पत्नी मीनू व उसके तीनों बच्चों को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस ने मृत प्रदीप के परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed