फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State in the grip of dengue, admitted to AIIMS

डॉ संजीव बालियान डेंगू की चपेट में, एम्स में भर्ती

Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State in the grip of dengue, admitted to AIIMS
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
केंद्रीय राज्यमंत्री डेंगू की चपेट में, एम्स में भर्ती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन, मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान डेंगू की चपेट में आ गए। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर बुधवार को वो दिल्ली एम्स में भर्ती हो गए हैं। डेंगू होने के कारण उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

मुजफ्फरनगर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमयंत्री डॉ. संजीव बालियान का स्वास्थ्य बीते चार दिनों से सही नहीं चल रहा था। सोमवार सुबह उन्हें हल्का बुखार हुआ। सोमवार दोपहर में वो किसानों और अधिकारियों की बैठक लेने सहारनपुर गए। सहारनपुर में ही उन्हें तेज बुखार हो गया। जांच करने पर 104 बुखार पाया गया। जिस पर वो सहारनपुर से सीधे दिल्ली चले गए। सोमवार को ही वे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हो गए। मगर बुखार कम नहीं हुआ। साथ ही पेट में दर्द और उल्टी भी होती रही। बुधवार को उन्होंने अपनी डेंगू की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें बुधवार शाम चार बजे उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। संगठन ने उन्हें किसान संपर्क और किसान संवाद के लिए अमरोहा और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल होने की जिम्मेदारी सौंपी थी। डेंगू होने के कारण वे इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में उन्होंने पत्र भेज कर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed