फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State for Livestock, Dr. Sanjeev Balyan in Muzaffarnagar

रात्रि में ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच पहुंचे बालियान

Mon, 16 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Livestock, Dr. Sanjeev Balyan in Muzaffarnagar
रात में ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कंबल बांटे
विज्ञापन

मुजफफरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान शनिवार रात ठंड से ठिठुरते लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने रैन बसेरे, शेल्टर होम, रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों से बात की। सर्दी में कांपते लोगों को कंबलों का वितरण भी किया। प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान रात लगभग 11 बजे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सड़क पर निकले। रात में सड़कों पर रह रहे लोगों को कंबल, अलाव की सुविधा दिए जाने के बारे में जानकारी ली। बालियन ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने रात गुजारने वाले लोगों से पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही। इसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ठंड में कांप रहे कई लोगों को कंबल वितरित किए और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा चिह्नित किए गए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। यहां से वह र्साइंधाम मंदिर के सामने बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे पर पहुंचे और ठहरे लोगों से बातचीत की। एडीएम प्रशासन अमित सिंह को निर्देश दिए कि ठंड में कोई आदमी सड़क पर नहीं सोना चाहिए। रोडवेज बस स्टेंड पर भी कुछ लोगों को कंबलों का वितरण किया। उन्होंने शिवचौक पर भोलेनाथ के दर्शन कर यहां पर रात्रि विश्राम करने वाले लोगों को कंबल का वितरण किया। इसके बाद मीनाक्षी चौक भी पहुंचे और अलाव व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

ठंड में सभी के लिए व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। डॉक्टर संजीव बालियान ने प्रशासनिक अफसरों से कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि ठंड के कारण कोई आदमी मरना नहीं चाहिए। रात में जो लोग सड़क पर रहते हैं उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। ऐसे लोगों के लिए कंबल और चाय आदि की व्यवस्था भी करें। अलाव की व्यवस्था मुख्य स्थानों पर जरूर रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed