फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister of State arrived to console the families of the victims of the double murder

दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने केंद्रीय राज्यमंत्री पहुंचे

Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State arrived to console the families of the victims of the double murder
जानसठ। गांव अहरोड़ा के चौकीदार उसके पुत्र और पत्नी द्वारा चाचा भतीजे की निर्मम हत्या कर दी थी। मृतकों के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले माह 30 अप्रैल को गांव अहरोड़ा के जंगल में खेत की मेंढ पर खड़े पेड़ को काटने के विवाद में मारपीट होने को लेकर चौकीदार जगेश दीक्षित ने अपने पुत्र सोनू दीक्षित व पत्नी कविता के साथ मिलकर परिवार के चाचा शिव शंकर दीक्षित और भतीजे नकुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान मृतकों के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना एवं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर चौकीदार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, बृजेश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अमित चौधरी, विपिन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed