फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister Giriraj Singh

प्रदेश में सपा-बसपा का अंत : गिरीराज 

Mon, 24 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Giriraj Singh
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरीराज सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि प्रदेश को लूटने वाली सपा-बसपा का अपने आप ही अंत हो जाएगा। भाजपा पूर्ण बहुमत में सत्ता में आएगी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव परिवार और संगठन नहीं सभाल पा रहे प्रदेश और देश क्या संभालेंगे। गिरीराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवबंद जाते समय मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट पर स्वागत किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बीते बीस-पच्चीस सालों से सपा और बसपा बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही हैं। 2017 के चुनाव में प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों को घर बैठा देगी। दोनों पार्टी अपने आप ही ढहनी शुरू हो चुकी है। पूरे प्रदेश में बीजेपी की लहर सी चल पड़ी है। सपा में परिवार की लड़ाई अब जनता के सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव अपने परिवार और संगठन को नहीं संभाल पा रहे हैं, ये प्रदेश और देश को क्या संभालेंगे। इस झगडे़ के बाद सपा समाप्त हो जाएगी। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, नितिन मलिक, शरद शर्मा, संजय अग्रवाल, अमित कुमार, हरीश राठी, विजय सैनी, राजीव गर्ग, भूषण पचेंडा, जितेंद्र प्रधान, बबीता गुप्ता, रोहित तायल, अंकित शर्मा, कुश, रक्षित राजपूत, राहुल बजाज आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजार करते रह गए
केंद्रीय राज्य मंत्री गिरीराज सिंह ने साकेत कालोनी में राजू त्यागी के आवास पर त्यागी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने का समय दिया था, कई घंटे लोग यहां एकत्र भी रहे, लेकिन व्यस्तता के कारण मंत्री नहीं आ पाये। साकेत में एकत्र लोगों को निराश लौटना पड़ा।       


जिला पंचायत सदस्य बीजेपी में      
वार्ड 12 से जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, अमित राठी, जितेंद्र सिंह, योगेश बालियान, सुनीता मलिक, दुलारी मित्तल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed