फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Union Minister consoled after reaching the house of the deceased SSO

मृतक एसएसओ के घर पहुंच कर केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को दी सांत्वना

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Union Minister consoled after reaching the house of the deceased SSO
शाहपुर में मृतक एसएसओ उपेंद्र के आवास पर सात्वंना देते केद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, शाहपुर । केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गांव सोरम पहुंच बिजली घर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र की हत्या के मामले में जानकारी लेकर परिजनों को सांत्वना दी । इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने मंगलवार शाम क्षेत्र के गांव सोरम पहुंच बिजली घर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र उर्फ कल्लू हत्याकांड के बारे में ग्रामीणों व परिजनों से जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से मृतक के परिजनों को शासन व विभाग से आर्थिक मदद दिलवाने के साथ घटना का सही खुलासा कराने की मांग की। जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर मृतक के परिजनों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह विद्युत विभाग के एमडी से वार्ता करेंगे और हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे । केंद्रीय राज्य मंत्री ने एसएसपी अभिषेक यादव से फोन पर वार्ता करने के बाद मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव को निर्देश दिए कि वह हत्याकांड का शीघ्र से शीघ्र सही खुलासा करें। घटना के संबंध में कोई भी व्यक्ति निर्दोष जेल ना जाए। उन्होंने ग्रामीणों के परिजनों को आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी , नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी , भाजपा नेता विक्रम सिंह , किसान नेता विपिन बालियान , सतबीर सिंह सैकेट्री , मास्टर जयपाल सिंह , वीशू बालियान , सुनील चौधरी , जगमेहर सिंह , यशपाल सिंह , संदीप चौधरी व सतेंद्र सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed