फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Under 40 minutes of doctor's supervision, the stone did not come out of the eye

डॉक्टर की 40 मिनट की निगरानी में नहीं निकला आंख से कंकर

Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Under 40 minutes of doctor's supervision, the stone did not come out of the eye
जिला चिकित्सालय में आंख से कंकड निकलने की जांच करते सीएमएस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डॉक्टर की 40 मिनट की निगरानी में नहीं निकला आंख से कंकर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रैदासपुरी के किशोर सूरज की आंख से कंकर निकलने की वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने उसकी जांच की। जिला चिकित्सालय में 40 मिनट तक सीएमएस की निगरानी में किशोर को रखा गया, मगर कोई कंकर नहीं निकला। उसे परिजन नेत्र विभाग से बाहर लेकर आए तो परिजनों ने फिर से कंकर निकलने का दावा किया। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। किशोर ही परिजनों को गुमराह कर रहा है। हालांकि परिजन डॉक्टरों की बात मानने को तैयार नहीं हुए। डॉक्टरों ने उसे आंख में डालने की दवाई देकर घर भेज दिया है।
शहर के रैदासपुरी निवासी ब्रह्मकली का 17 साल का इकलौता बेटा सूरज मजदूरी करता है। परिजनों का कहना है कि बीते तीन दिनों से सूरज की दायी आंख से बारीक कंकर निकल रहे है, जिससे परिजन परेशान है। शुक्रवार को परिजनों ने उसकी वीडियो भी वायरल किया था। परिजनों का कहना है कि प्राईवेट डॉक्टर को भी दिखाया, जिन्होंने उपचार से इंकार कर दिया। सूरज की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर शनिवार सुबह उसके घर पर उसे देखने वालों, रिश्तेदारों और मीडिया कर्मियों का तांता लग गया। परिजनों का दावा है कि सुबह भी उसकी आंख से लगातार कंकर निकल रहे है, अब तक करीब 75 पत्थर निकल चुके है। दोपहर को परिजन सूरज को लेकर स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय ले गए। जहां पर सीएमओ ने सीएमएस से जांच कराने को कहा। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने नेत्र विभाग में ले जाकर सूरज की जांच कराई। उसे 40 मिनट तक निगरानी में रखा, मगर आंख से कंकर नहीं निकला। उसे परिजनों के साथ भेज दिया। बाहर आते ही सूरज के परिजनों ने फिर आंख से कंकर निकलने का दावा किया। डॉक्टरों ने उसे आंख की ड्राप्स देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

वर्जन-
युवक की जांच की गई। 40 मिनट तक निगरानी में रखा गया। कोई कंकर नहीं निकला। आंख से कंकर निकलना संभव भी नहीं है। युवक ही चालाकी से ऐसा कर अपने परिजनों और अन्य लोगों को बरगला रहा है। आंख से कंकर निकलना संभव नहीं है। एक्सरे में भी कुछ नहीं आया है। आंख में कोई निशान नहीं है। कंकर जैसा कुछ बाहर निकलेगा तो रेटीना भी फट जाएगा। खून भी बहेगा, मगर युवक के साथ ऐसा कुछ नहीं है। जांच के उपरांत उसे घर भेज दिया है।- डॉ पंकज अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-गत दिवस परिजन युवक को लेकर आंख दिखाने आए थे। कंकर निकलने का बात कह रहे थे, ऐसा संभव नहीं है। परिजन को समझा बुझा कर घर भेज दिया था। - डॉ प्रवीण कुमार सिंघल

मुजफ्फरनगर के मौहल्ला रैदासपुरी में युवक सूरज के घर पर लगी भीड़।

मुजफ्फरनगर के मौहल्ला रैदासपुरी में युवक सूरज के घर पर लगी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed