फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Undeclared power cuts should not be made in severe heat

भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती नहीं किए जाए

Tue, 16 Jun 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Undeclared power cuts should not be made in severe heat
खतौली में अघोषित बिजली कटौती रोकने की मांग को ज्ञापन देते उपभोक्ता। - फोटो : KHATAULI
भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती नहीं किए जाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। भाकियू किसान सेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विद्युत उपभोक्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर एक सात सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। विद्युत उपभोक्ताओं ज्ञापन के माध्यम से मांग पूरी किए जाने की मांग की है।

भाकियू किसान सेना के जिलाध्यक्ष पंकज ग्रेड ने उनके साथ पहुंचे बिजली उपभोक्ताओं की समस्या से अवगत कराया। बताया कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली कटौती भीषण गर्मी में न की जाए, कोविड-19 में हुए लॉकडाउन के कारण किसान, मजदूरों की कमर टूट चुकी है, उनके पास रुपये नहीं है जिस कारण वह बिजली बिल नहीं दे सकते। उन्होंने बिजली बिल माफ कराने की मांग रखी। इसके अलावा विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर उन्हें प्रताड़ित करने को उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने सहित बिजली का निजीकरण बिल्कुल नहीं कराने की मांग की। बिजली की लाइन जिन मार्गों से जा रही है उन पर किसानों के खेतों में खंभे लगे हैं, ऐसे किसानों को मुआवजा या किराया दिलाया जाए। मौके पर इसरार त्यागी, परवेज, मौहम्मद समी, आदेश सोम, अरुण, नसीम, बबलू, उस्मान, महराज, रईस, जाकिर, सिराजू, साकिब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed