फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncontrolled truck crushed three bike riders

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला

Mon, 06 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed three bike riders
बुढ़ाना कस्बे की सीएचसी पर घटना की जानकारी लेती फुगाना पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला
विज्ञापन

बुढ़ाना/फुगाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों की पहचान मेरठ के परतापुर की कंचनपुरा कॉलोनी निवासी के रूप में हुई, जबकि तीसरा अज्ञात है। तीनों युवक जेसीबी का सामान लेकर मेरठ से शामली जा रहे थे।
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुरा कॉलोनी निवासी सुनील (27) पुत्र नरेंद्र जेसीबी मालिक है। फिलहाल उसकी जेसीबी शामली जनपद में काम कर रही है, जिस पर कंचनपुरा का ही सुप्रीत (25) पुत्र ब्रजवीर और 22 वर्षीय अज्ञात युवक चालक के रूप में कार्यरत थे। सोमवार सुबह जेसीबी खराब हो गई थी, जिसका सामान लेने के लिए तीनों युवक मेरठ गए थे। शाम के समय तीनों युवक जेसीबी रिपेयरिंग का सामान लेकर एक ही बाइक पर मेरठ से शामली लौट रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर जैसे ही वे फुगाना थाना क्षेत्र में गांव लोई के निकट पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिर गए, जिन्हें बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर फुगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की जेब से मिले मोबाइल व कागजात से दो युवकों की शनाख्त की, लेकिन तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई। फुगाना एसओ अजय कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना देकर तीनों युवकों के शव मोर्चरी भेज दिए गए हैं। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग के साथ हेलमेट भी नहीं
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे का शिकार हुए बाइक सवार तीनों युवक जान जोखिम में डालकर एक ही बाइक पर मेरठ से शामली जनपद तक का सफर कर रहे थे। ट्रिपल राइडिंग के साथ ही युवकों ने हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे, लेकिन इसके बावजूद कड़ी चेकिंग का दावा करने वाली मेरठ-मुजफ्फरनगर व शामली जनपद पुलिस ने कहीं भी उन्हें रोकने की कोशिश तक नहीं की। यदि पुलिस ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले तीनों युवकों को चेकिंग में पकड़ लेती, तो संभवत: वे इस हादसे का शिकार होने से बच सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed