{"_id":"63b1bb6ed2242610ee574418","slug":"uncle-raped-the-girl-muzaffarnagar-news-mrt620055364","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: युवती से चाचा ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: युवती से चाचा ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर में रात के समय पारिवारिक चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। रविवार को परिजनों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का पारिवारिक चाचा मोमीन उर्फ टर्रा महमूदनगर में रहता है। पुलिस के अनुसार, मोमीन की भी एक 14 वर्षीय बेटी है। तीस दिसंबर की देर शाम युवती अपनी चचेरी बहन के पास किसी काम से गई थी। रात होने पर वह वहीं पर ही रुक गई थी। आरोप है कि रात में पारिवारिक चाचा ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसे चुप रहने के लिए कहा कहा। सुबह होने पर युवती ने अपने घर जाकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपी मोमीन उर्फ टर्रा को पकड़ कर चालान कर दिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया हैं।
चोरी का आरोपी पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन की जनकपुरी कॉलोनी में रहने वाले तरुण के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। 28 दिसंबर की रात वहां से पानी की टंकी की फिटिंग का लगभग 25 हजार का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने माल बरामद कर जनकपुरी निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है।