{"_id":"68c5ca90e76ba7dacd0c31fa","slug":"uncle-and-nephew-arrested-for-filing-a-false-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-154132-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर मामा भांजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: झूठा मुकदमा दर्ज कराने पर मामा भांजा गिरफ्तार
विज्ञापन
जानसठ। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि सालारपुर निवासी महताब ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ फायरिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पैर में छर्रे लगने से घायल होना बताया गया। जांच के बाद मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने महताब और उसके भांजे को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से जांच की गई। मुकदमे के वादी महताब और उसके साथी वसीम को शनिवार को गांव सालारपुर मार्ग पर रजबहे के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। महताब ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी एक बीघा जमीन का इकरारनामा मीरापुर निवासी आसिफ को किया और उससे पूरे पैसे ले लिए थे।
आसिफ पैसे वापस देने को दबाव बना रहा था। पैसे हड़पने और आसिफ को फर्जी मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से पारिवारिक भांजे वसीम के साथ मिलकर योजना बनाई। वसीम तमंचा लाया और महताब के पैरों पर फायर किया, जिससे पैर में महताब के छर्रे लग गए थे। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।