फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unbridled traffic, gasping under control

बेलगाम यातायात, नियंत्रण में हांफ रही व्यवस्था

Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Unbridled traffic, gasping under control
प्रकाश चौक से गुजरते ट्रिपल सवार बाइक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सिकुड़ती सड़कें और बढ़ती वाहनों की भीड़ के बावजूद सुरक्षित यातायात के प्रयास धराशायी हो रहे हैं। लोग सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए स्वयं ही तैयार नहीं। चौराहों पर पुलिस की तैनाती के बावजूद वाहनों को इधर-उधर से दौड़ाते हुए निकल जाते हैं। न केवल युवा बल्कि बुजुर्ग और महिलाओं को भी नियमों की कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महावीर चौक पर स्कूल यूनिफार्म पहने युवा स्कूटी और मोटर साइकिलें इधर-उधर दौड़ाते दिखे। इनमें से किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। यहां तक कि ट्रिपल राइडिंग करते हुए पुलिस बूथ के सामने से यूं ही निकल गए। महिलाएं भी नियमों के उल्लंघन में पीछे नहीं रहीं। स्कूटी सवार महिलाएं मुंह पर कपड़ा लपेटे बिना हेलमेट लगाए जाती नजर आईं।
विज्ञापन

रुकने का इशारा करते रहे ट्रैफिक कर्मी
मुजफ्फरनगर। प्रकाश चौक पर अजब ही नजरा देखने को मिला। यातायात को कंट्रोल करने में तैनात पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के पसीने छूट रहे थे। कभी कोई दुपहिया वाहन चालक कलक्ट्रेट की ओर से आ जाता तो कभी कोई रोडवेज बस स्टैंड की ओर से वाहन को दौड़ाते हुए कचहरी रोड पर पहुंच जाता। चौराहा होने के बावजूद किसी को भी जरा परवाह नहीं थी। जिसकी जहां मर्जी हुई, वहीं को वाहन घुमा दिया। पुलिसकर्मी कभी ई-रिक्शा चालकों को रोकते तो कभी किसी कार सवार को रुकने का इशारा करते। इसके बावजूद उनकी कोशिश बेकार ही जाती और वाहन चालक अपनी मर्जी से निकल जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी चौक पर व्यवस्था बनाने की कोशिश
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर डिवाइडर बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की। नगर के व्यस्त चौराहों में शामिल मीनाक्षी चौक पर सुबह से ही पुलिसकर्मी पिलर्स एवं रस्सियों का डिवाइडर बनाने में जुटे थे। इसके साथ ही चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े होने वाले वाहनों एवं ठेलों को भी यहां से हटवा दिया गया। इससे चौराहे पर यातायात व्यवस्था थोड़ी सुगम नजर आई।

प्रकाश चौक पर ट्रैफिक नियत्रण  करता यातातात कर्मी।

प्रकाश चौक पर ट्रैफिक नियत्रण करता यातातात कर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भोपा रोड पर फुटपात फैला अतिक्रमण एवं सड़क पर चलते  नागरिक।

भोपा रोड पर फुटपात फैला अतिक्रमण एवं सड़क पर चलते नागरिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महावीर चौक पर विना हेलमेट के जाते स्कूटी सवार।

महावीर चौक पर विना हेलमेट के जाते स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

प्रकाश चौक से गुजरते यातायात के नियमों से बेपरवाह स्कूटी सवार।

प्रकाश चौक से गुजरते यातायात के नियमों से बेपरवाह स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीपाक्षी चौक पर लगाया गया डिवाडर।

मीपाक्षी चौक पर लगाया गया डिवाडर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed