फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Umesh Malik appeared in court, non-bailable warrant issued against three accused

Muzaffarnagar News: उमेश मलिक कोर्ट में पेश, तीन आरोपियों के गैर जमानती वारंट

Tue, 10 Dec 2024 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Umesh Malik appeared in court, non-bailable warrant issued against three accused
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे से पहले सोरम गांव के चर्चित सांप्रदायिक झगड़े में पूर्व विधायक उमेश मलिक कोर्ट में पेश हुए। गैरहाजिर तीन आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के सोरम गांव में 20 अगस्त 2013 को दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। लंबे समय तक गांव में तनाव बना रहा। राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप के कारण यह मामला सुर्खियों में रहा था। वादी वाजिद की ओर से पूर्व विधायक उमेश मलिक के अलावा सुधीर, सम्राट, मनीष, राजपाल, बिजेंद्र और नौराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को पूर्व विधायक कोर्ट में पेश हुए। बयान मुल्जिम के लिए आरोपी रामपाल, बिजेंद्र और नौरोज कोर्ट में पेश नहीं हुए। अदालत ने तीनों आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed