फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ultrasound facility not at community health centers

Muzaffarnagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Tue, 08 Aug 2023 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility not at community health centers
- निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाने को मजबूर देहात क्षेत्र के मरीज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। ऐसे में देहात के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड ना होने पर मरीज निजी सेंटरों पर जाने के मजबूर है, जहां उन्हें मनमानी फीस चुकानी पड़ती है। चिकित्सालय में भी मरीजों को कई दिन बाद की तारीख मिलती है।

जिला चिकित्सालय के अलावा किसी भी सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। इसके चलते जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड कराने वालों की भारी भीड़ रहती है। एक ही मशीन पर कार्य होने की वजह से दिनभर में 20-25 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते है। जबकि रोजाना 30 के करीब मरीजों को कुछ दिन बाद की तारीख दी जाती है। ऐसे में मरीज निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाने के मजबूर हैं, जहां उन्हें अल्ट्रासाउंड के 800 से 1500 रुपये तक की फीस देनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय पुरुष में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें है, लेकिन उनपर काम करने के लिए केवल एक ही रेडियोलॉजिस्ट हैं। इसकी वजह से दिनभर में 20-25 अल्ट्रासाउंड ही हो पाते है। गांव देहात के मरीजों को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन्होंने कहा

जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 25 के करीब अल्ट्रासाउंड किए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed