फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ulama said, Muslims will not accept five acres of land

सुप्रीम कोर्ट का फैसला सम्मानीय पर स्वीकार नहीं: उलमा

Sat, 09 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ulama said, Muslims will not accept five acres of land
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
उलमा बोले, पांच एकड़ जमीन स्वीकार नहीं करेंगे मुसलमान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तंजीम अबना-ए-दारुल उलूम के अध्यक्ष मुफ्ती याद इलाही कासमी ने कहा कि कोर्ट का यह मानना कि मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई गई, एक तरह से मुसलमानों की जीत है। लोग इस फैसले का स्वागत करें।

आलमी रूहानी तहरीक के संरक्षक मौलाना हसनुल हाशमी ने फैसले को मायूसी वाला बताते हुए कहा कि देश का मुसलमान मस्जिद के बदले दी गई पांच एकड़ जमीन को कभी कबूल नहीं करेगा। हम मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़े हैं। बोर्ड आगे जो भी रुख अपनाएगा, उसका समर्थन किया जाएगा। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व आलिम-ए-दीन कारी इसहाक गोरा ने कहा कि फैसले का मुसलमान सम्मान करते हैं। बेहतर होता कि पूर्व में हाईकोर्ट के फैसले से मसले को सुलझा लिया होता। मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि कोर्ट ने यह माना है कि 12वीं सदी में उक्त स्थान पर कोई इमारत नहीं थी। जिससे इतना तो साफ हो जाता है कि मस्जिद का निर्माण किसी इमारत के ऊपर नहीं किया गया।

मुफ्ती याद इलाही

मुफ्ती याद इलाही- फोटो : DEVBAND

मुफ्ती तारिक कासमी

मुफ्ती तारिक कासमी- फोटो : DEVBAND

मौलाना हशनुल हासमी

मौलाना हशनुल हासमी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed