फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ulama appealed to vote

उलमा ने की मतदान करने की अपील

Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ulama appealed to vote
उलमा ने की मतदान करने की अपील
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इसके लिए उलमा की ओर से सभी लोगों से अपने मत का प्रयोग करने को अपील जारी की गई है। साथ ही कहा है कि खुद भी वोट डालने जाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

दारुल उलूम जकरिया के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान कासमी की ओर से जारी की गई अपील में कहा गया कि वोट देना हर शहरी का मौलिक अधिकार है। इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अच्छी सरकार बनाने की जिम्मेदारी प्रत्येक बालिग व्यक्ति की है। संविधान ने हर नागरिक को जात, बिरादरी, धर्म से ऊपर उठकर अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देने का मौलिक अधिकार दिया है। इसलिए 14 फरवरी के दिन सभी लोग प्रदेशवासियों के हकों की सुरक्षा करने वाले, प्रदेश को तरक्की, खुशहाली देने वाले, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की सोच रखने वाले उम्मीदवार को वोट दें। मुफ्ती शरीफ खान ने कहा कि वोट देने के मायने गवाही से आते हैं और गवाही बहुत ही सोच समझकर देनी चाहिए। ताकि भविष्य में इसके लिए किसी तरह का पछतावा न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed