फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A procession of Shriji was taken out at Nijanand Ashram.

Muzaffarnagar News: निजानंद आश्रम में निकाली गई श्रीजी की शोभायात्रा

Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A procession of Shriji was taken out at Nijanand Ashram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम रतनपुरी के 54वें वार्षिक महोत्सव के समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई। भंडारे में दूर-दराज से आए सुंदरसाथ ने प्रसाद ग्रहण किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्रपाल रसवंत ने बताया कि श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के परमहंस सदगुरु महाराज श्री रामरतन दास की पुण्य स्मृति में आयोजित 54वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को श्री कुलजम स्वरूप के 108 अखंड परायण पाठों के साथ हुआ था।
विज्ञापन

समारोह के समापन पर श्रीजी की मंगल आरती की गई। मुख्य धर्मोपदेशक विजय जी महाराज एवं सुशांत ने तारतम दीक्षा दी। श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न शहरों से आए सुंदरसाथ के प्रतिनिधियों द्वारा निजानंद संप्रदाय का ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचीय कार्यक्रमों का संचालन सुनील तनेजा ने किया। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के नरेंद्र ग्रोवर, कुलदीप भगत, मुकेश वर्मा, चरण सिंह शर्मा, डॉ. चतरसैन छाबड़ा, सुरेंद्र चौधरी, गुलशन कुकरेजा, नवनीत अरोरा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed