फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Udayveer-Vicky Tyagi's rivalry was due to Satish murder case

विक्की त्यागी गैंग के शूटर की जेल में बीमारी से मौत

Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Udayveer-Vicky Tyagi's rivalry was due to Satish murder case
सतीश हत्याकांड से हुई थी उदयवीर-विक्की त्यागी की रंजिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी पूर्व प्रधान रहा सुशील शुक्ला का एक समय क्षेत्र में दबदबा था। उस पर एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी। बाद में सुशील शुक्ला नए उभरते गांव पावटी निवासी विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी से जुड़ गया था। उधर, गांव बहेडी का ही सतीश त्यागी रोहाना में गांव बधाई के उदयवीर चेयरमैन की साझेदारी में धर्मकांटा चलाता था। धर्मकांटे की जमीन को लेकर सुशील शुक्ला व सतीश त्यागी में विवाद शुरू हुआ और 2007 में सुशील शुक्ला ने अपने साथी गांव घलौली देवबंद निवासी सुधीर त्यागी के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सतीश त्यागी की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

सतीश के साझेदार उदयवीर चेयरमैन ने इस हत्या में सुशील शुक्ला व सुधीर त्यागी के साथ ही विक्की त्यागी व उसकी पत्नी मीनू त्यागी समेत आठ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सुशील शुक्ला ने कुछ समय बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, जिसके बाद से अब तक वह लगातार जेल में ही बंद था। उधर, सतीश त्यागी हत्याकांड में अपने साथ पत्नी मीनू को भी नामजद किए जाने के चलते विक्की त्यागी उदयवीर चेयरमैन से रंजिश रखने लगा और इस घटना के ठीक एक साल बाद उसने सुनियोजित तरीके से सहारनपुर मार्ग स्थित बड़कली मोड़ पर उदयवीर चेयरमैन व छोटे बच्चों समेत उसके परिवार के आठ सदस्यों को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतरवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed