{"_id":"5f834f438ebc3e1a242d23cc","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-on-meerut-pauri-highway-muzaffarnagar-news-mrt505676540","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। थाना क्षेत्र के दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव केलापुर जसमोर व बलीपुरा के निकट हुए अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा निवासी विकास धीमान (30) उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बतौर संविदाकर्मी ड्राइवर कार्यरत था। रविवार देर शाम विकास बाइक पर ग्राम देवल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम केलापुर जसमोर के निकट पहुंचा, सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विकास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, चालक ट्रक छोड़ककर फरार हो गया।
वहीं, गांव मुझेड़ा निवासी गुल्लू (30) देर रात दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर स्थित गांव बलीपुरा से बाइक पर घर लौट रहा था। गांव बलीपुरा से बाहर निकलते ही तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुल्लू की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिसके शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।