{"_id":"5e5816a08ebc3ef4113bd3f8","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-muzaffarnagar-news-mrt4711827112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

पुरकाजी। सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार की रात थाना छपार के गांव भेंसरहेड़ी निवासी जोनी अपने साथी गांव के ही नितिन व संजीव के साथ बाइक से उत्तराखंड मंगलौर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में पुरकाजी खाईखेड़ी मार्ग पर लकड़ी से लदी किसी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से तीनों घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने जोनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इसके अलावा रानीपुर हरिद्वार ( उत्तराखंड) निवासी अनुज बुधवार को बाइक से कहीं जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर गांव फलोदा कट के पास बाइक स्लिप हो जाने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।