मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से टकराई सफारी कार, तीन युवकों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार सफारी कार सामने से आ रही जेसीबी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर देर रात हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
बताया गया कि शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार सफारी कार सामने से आ रही जेसीबी से टकराई गई थी। उसमें तीन लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: शातिर अरेस्ट: फर्जी ID से सिम एक्टिवेट का खेल उजागर, दुबई-चीन में करता था सप्लाई, साइबर ठगी के खुलेंगे राज
उधर, पुलिस ने इस हादसे में मृत दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामला: STF के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोलेंगे गहरे राज
तीसरे युवक की भी मौत, तीनों की हुई पहचान
मुजफ्फरनगर में हुए दर्दनाक हादसे में घायल युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक तीनों युवकों की पहचान हो गई है। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि जानसठ रोड पर हुए हादसे में राहुल पुत्र सुभाष निवासी एकता विहार रुड़की चुंगी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व दो अन्य अनुराग व सतपाल निवासी झांसी की मृत्यु हो गई। अभी तहरीर नहीं आई हैं। झांसी से परिजन अभी पहुंचे नहीं है।