फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Hrithik Raj arrested by STF in case of activating SIM with fake ID in Meerut

शातिर अरेस्ट: फर्जी ID से सिम एक्टिवेट का खेल उजागर, दुबई-चीन में करता था सप्लाई, साइबर ठगी के खुलेंगे राज

Fri, 19 Apr 2024 09:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2024 09:05 PM IST
सार

Meerut News : फर्जी आईडी से सिम एक्टिवेट करने वाले गिरोह का एक सदस्य दबोचा गया। आरोपी इन सिमों को दुबाई, चीन और कंबोडिया में सप्लाई करता था।

विज्ञापन
Accused Hrithik Raj arrested by STF in case of activating SIM with fake ID in Meerut
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट कर विदेश भेजने वाले गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ ने शुक्रवार को भैसाली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। यह गिरोह दुबई, कंबोडिया, चीन आदि देशों में करीब दो हजार सिम सप्लाई कर चुका है। जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी के पास से 179 सिम और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। सदर थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एएसपी बृजेश कुार सिंह ने बताया कि एसटीएफ को कई दिन से खबर मिल रही थी कि एक गिरोह फर्जी आईडी पर सिम लेकर उन्हें एक्टिवेट कर भारत के बाहर दुबई, कंबोडिया, चीन आदि देशों में सप्लाई कर रहा है। इन सिमों का इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जाता है। इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था। 

विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य भैसाली बस स्टैंड पर खड़ा है। जिस पर टीम मौके पर पहुंची और रितिक राज पुत्र रामबाबू रजक को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से ग्राम हजरतपुर थाना मिनापुर जनपद मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। फिलहाल पटना के कुनाई चौक बसंत बिहार कॉलोनी में रहता है।

दो से ढाई हजार रुपये में सिम करता था सप्लाई
पूछताछ में आरोपी रितिक राज ने बताया कि उसका टेलीग्राम पर फेक सिम कार्ड बैंक एकाउंट @prem_singh_seller के नाम से चैनल हैं। इस चैनल के माध्यम से ही फर्जी सिम की खरीद फरोख्त करने वाले व्यक्ति उससे संपर्क में रहते है। इसी माध्यम से वह बड़ी संख्या में 400-500 रुपये प्रति सिम कार्ड खरीदकर दुबई, कंबोडिया और चीन आदि देशो में करीब दो से ढाई हजार रुपये प्रति सिम सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट

विज्ञापन

दुबई में बैठा साहिल करता है ठगी
इसी चैनल के माध्यम से रितिक राज की मुलाकात रोनित कुशवाहा निवासी महोबा से हुई थी। जिससे वह लगभग 2000 सिम ले चुका है। करीब तीन से चार हजार सिम विदेशों में सप्लाई कर चुका है। वासिफ व शकील नाम के व्यक्तियों ने 2800 रुपये के रेट से सिम लेने के लिए बुलाए थे। वासिफ ने रितिक राज को यह भी बताया था कि शकील निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली की फास्ट टेंग ट्रेवलर के नाम से एजेंसी है। यह सिम कार्ड व बैंकों के एटीएम कार्ड अपने जानने वाले साहिल को दुबई पहुंचाता है। साहिल (दुबई में रहता है) वासिफ व शकील से सिम व एटीएम लेकर फर्जी यूपीआई व फर्जी एकाउंट तैयार कराता है। फिर इन्हीं सिम कार्ड के मदद से ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन से जोड़कर लोगों से ठगी करता है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कैराना लोकसभा सीट, गणित लगा रहे प्रत्याशी, चुप्पी साधे हैं मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed