{"_id":"66f72b8bef953742da0d4a14","slug":"two-youths-died-by-hanging-and-consuming-poison-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-130836-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फांसी लगाने, जहर खाने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फांसी लगाने, जहर खाने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान में युवक ने गृह कलेश में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुरकाजी कस्बा निवासी युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी जितेन्द्र उर्फ बाटू (35) गांव में रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी गृह क्लेश के चलते करीब एक सप्ताह पूर्व अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, जिस कारण युवक परेशान रहता था।
इसके चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देखकर परिवार के लोगों ने पड़ोसियों, पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी भिजवा दिया। इसके अलावा पुरकाजी कस्बा निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे पुरकाजी पीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि जब तक सूचना मिली तब तक परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।