फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths committed suicide by hanging themselves due to family dispute

Muzaffarnagar News: पारिवारिक कलह में दो युवकों ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

Wed, 04 Sep 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two youths committed suicide by hanging themselves due to family dispute
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन व नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। दोनों ने पारिवारिक कलह में ऐसा कदम उठाया है। थाना सिविल लाइन की मदीना कालोनी निवासी 28 वर्षीय जीशान की चार साल पहले शादी हुई थी। वह दिल्ली में सैलून पर काम करता था। विवाद के कारण उसका पत्नी से तलाक हो गया था। 17 सितंबर को तलाक में समझौता हुआ था। समझौते के अनुसार उसे स्त्री धन वापस करना था। इसी के चलते मंगलवार शाम उसने मकान की छत पर बने टीन शेड के गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नई मंडी के सुभाष नगर में रहने वाला 29 वर्षीय नदीम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। नदीम के तीन बच्चे हैं। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन शाम को लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर घटना का पता चला। दोनों घटनाओं की जानकारी पाकर पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी भिजवा दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed