{"_id":"60ec88278ebc3e73752136a5","slug":"two-youths-caught-for-blowing-money-by-changing-atm-cards-muzaffarnagar-news-mrt547082022","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले दो युवक दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। एटीएम बूथ में लोगों को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान मीनाक्षी चौक के पास स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ के निकट संदिग्ध कार में सवार युवकों को पकड़ा। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक ककरौली के गांव बेहड़ा सादात निवासी राजीव और सहारनपुर के ननौता निवासी कल्याण कश्यप शामिल हैं। जबकि दो अन्य फरार हो गए, जिनकी पहचान सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र के पूजा एनक्लेव निवासी कन्नू उर्फ सुधीर और बड़गांव के गांव चंदापुरा निवासी विन्नू उर्फ विनोद के रूप में हुई।
पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी संदिग्ध कार, 97 एटीएम कार्ड व तीन ब्लैंक एटीएम कार्ड, दो तमंचे-कारतूस, एक लेपटॉप, 15670 रुपये नकद और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एटीएम बूथों में पहुंचकर वहां लोगों को बातों में उलझाकर उनके एटीएम बदलकर पिन की भी जानकारी कर लेते थे। पीड़ित के बैंक खातों से ऑनलाइन शॉपिंग करने के साथ ही एटीएम से भी रकम उड़ा ली जाती थी। सीओ सिटी ने बताया कि अब तक आरोपी सैकड़ों लोगों के साथ इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फरार हुए दोनों आरोपियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है।