बुझ गए दो घरों के चिराग: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Accident in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उधर, दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली के भोपा मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
नई मंडी कोतवाली के गांव मखियाली निवासी अंकित व मोनू सिल्वर टोन पेपर मिल में काम करते थे। दोपहर दोनों मिल से बाइक पर सवार होकर अपने घर मखियाली आ रहे थे। सिद्धबली पेपर मिल के पास मुजफ्फरनगर से जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। चालक ट्रक को लेकर भाग गया।
यह भी पढ़ें: Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थी दोनों, सामने आई वारदात की बड़ी वजह
उधर, घटना की जानकारी लगने पर मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेटी चीखती रही; पर पिता करता रहा ताबड़तोड़ वार, टूट गई सांसों की डोर, बोला- इज्जत के खातिर मार डाला