{"_id":"6a15f4dd5da30abe4d0455ab","slug":"two-young-women-insisted-on-living-together-but-returned-home-after-being-persuaded-by-their-families-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-172105-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एक साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, परिजनों के समझाने पर घर लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एक साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, परिजनों के समझाने पर घर लौटीं
विज्ञापन
खतौली। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की युवतियां एक-दूसरे के साथ जीवन भर रहने की जिद पर अड़ गई थीं। परिजनों के लगातार समझाने के बाद मंगलवार को वह अपने घरों को लौट गईं।
यह मामला सोमवार देर शाम सामने आया। पिछले दिनों खतौली में एक शादी समारोह में दोनों युवतियों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू हो गया। उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली।
परिजनों को उनकी दोस्ती की भनक तक नहीं लगी थी। वे दोनों को आपस में दोस्त समझते रहे। सोमवार देर शाम दोनों युवतियां थाने पहुंच गईं। इसके बाद परिजनों को उनके इरादों का पता चला। मंगलवार को वे एसएसपी कार्यालय भी पहुंचीं, जहां से उन्हें वापस थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
थाने में दिनभर दोनों युवतियों के परिजन और रिश्तेदार उन्हें समझाने में लगे रहे। परिजनों ने उन्हें काफी समय तक समझाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद युवतियां मान गईं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवतियों के मान जाने पर उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।