{"_id":"651f0f1b4dc854e1dd0861e7","slug":"two-women-committed-suicide-by-hanging-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-8951-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Fri, 06 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
- नई मंडी के गांव नसीरपुर और बिलासपुर में हुई घटना
- नसीरपुर में महिला ने परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में फांसी लगाकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। वहीं, नई मंडी के गांव बिलासपुर में रहने वाले संजय की पत्नी लक्ष्मी (30) ने शाम के समय फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
नई मंडी कोतवाली के गांव गढ़ी निवासी हारून ने अपनी बेटी शमीना उर्फ गुड्डी की शादी नई मंडी क्षेत्र के ही गांव नसीरपुर निवासी साजिद के साथ दस साल पूर्व की थी। साजिद पशु खरीद कर बेचने का काम करता है। शमीना के तीन बच्चे हैं। बृहस्पतिवार को पति साजिद व अन्य ससुराल पक्ष के लोग घर से कहीं गए थे। इसी दौरान शमीना ने अपने कमरे में कुंदे से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग कुछ देर बाद वापस आए तो उन्हें समीना का शव फंदे पर लटका मिला। शव को उतार कर ससुराल पक्ष के लोग चिकित्सक के यहां ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस को सूचना दिए बिना ससुराल पक्ष के लोग शव को घर ले आए। यह जानकारी मायके पक्ष के लोगों को मिली तो पिता हारून व भाई शारून आदि बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को समझा कर शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ नई हेमंत कुमार ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
उधर, नई मंडी के गांव बिलासपुर में रहने वाले संजय की पत्नी लक्ष्मी (30) ने शाम के समय फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि महिला घर पर अकेली थी। पति गांव में ही चिनाई मजदूरी करने गया था। इकलौता 14 वर्षीय बेटा प्रिंस भी किसी काम से गया था। इसी दौरान महिला ने आत्महत्या की। वह कई दिन से अपने मायका मध्य प्रदेश जाने के लिए कह रही थी। पति ने मजदूरी से पैसे आने पर उसे जाने के लिए कहा था। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।