फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two vehicle thieves caught in an encounter near village Jagaheri

गांव जागाहेड़ी के पास मुठभेड़ में दो वाहन चोर दबोचे

Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves caught in an encounter near village Jagaheri
गांव जागाहेड़ी के पास मुठभेड़ में दो वाहन चोर दबोचे
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित गांव जागाहेड़ी के पास दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वाहन चोरों सोनू और पोपिंद्र उर्फ पोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा-कारतूस व चाकू के साथ ही उनकी निशानदेही पर गांव मीरापुर से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की गई है।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सोमवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को खड़े देख रोककर पूछताछ की, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान शाहपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी सोनू और पोपिंद्र उर्फ पोपी के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक चोरी की पाई गई। इसके साथ ही उनके कब्जे से तमंचा-कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया। थाने ले जाकर पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके गांव मीरापुर में दबिश देकर चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की है। सीओ विनय गौतम ने बताया कि बरामद ट्रॉली आरोपियों ने एक पखवाड़े पूर्व गांव धनसैनी निवासी साहब सिंह के घेर से चोरी की थी। वहीं, उनके पास से बरामद बाइक भी बघरा ब्लॉक से चोरी की गई थी। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर सुजड़ू चुंगी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पकड़ा गया आरोपी गांव सुजडू के मोहल्ला कूंगर पट्टी निवासी मतीन के रूप में हुई है, जिसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed