फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two vehicle thieves caught, history sheeter injured

Muzaffarnagar News: दो वाहन चोर दबोचे, हिस्ट्रीशीटर घायल

Fri, 05 Jul 2024 05:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves caught, history sheeter injured
मुजफ्फरनगर। संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अपराधी केशव उर्फ केशो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाश वाहन चोर है।
विज्ञापन




थाना सिविल लाइन अंडरपास के पास बृहस्पतिवार रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेरठ मार्ग से एक बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को आता देखकर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा तो वह फायर कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों बदमाश नई मंडी की बचन सिंह कालोनी निवासी केशव उर्फ केशो व उसका साथी अर्जुन हैं। केशो नई मंडी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अर्जुन के खिलाफ दो व केशो के खिलाफ दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि बरामद बाइक दो दिन पहले साकेत कालोनी से चोरी की थी। जिसका मुकदमा दर्ज हैं। घायल को अस्पताल मेंं भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed