फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two thieves shot in legs in encounter

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में दो चोरों के पैर में गोली लगी

Mon, 22 Apr 2024 03:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Two thieves shot in legs in encounter
जानसठ । गांव सालारपुर व महलकी मार्ग पर रविवार की अलसुबह मुठभेड़ में दो शातिर चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि 13 अप्रैल की रात्रि को गांव तिलौरा निवासी धर्मेन्द्र पुत्र बिजेंद्र सिंह के घर में घुसकर चोरों ने नकदी व जेवरात चोरी कर लिए थे। रविवार की अल सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सालारपुर और महलकी मार्ग पर बंद पड़े कोल्हू के पास दो चोर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बैठे हैं। पुलिस टीम ने कोल्हू की घेराबंदी कर ली तो चोरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैरों में गोली लगने से दोनों चोर घायल हो गए। दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों ने अपने नाम थाना भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रोशन पुत्र दिला उर्फ दिल्ला और जिला बिजनौर के थाना मंडावर क्षेत्र के गांव इनामपुरा निवासी संजीत पुत्र फूल सिंह बंगाली बताए। उनसे दो तमंचे व कारतूस तथा चोरी किए गए 10 चांदी के सिक्के, दो चांदी की पाजेब और 35 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई। सीओ ने बताया कि रोशन पर अलग-अलग थानों में चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार दिला कर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed