{"_id":"63ea85b560334c56ae018971","slug":"two-students-arrested-for-stealing-from-teachers-house-muzaffarnagar-news-c-14-1-116992-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: शिक्षिका के घर चोरी करने वाले दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका के घर चोरी करने वाले दो छात्र गिरफ्तार
Tue, 14 Feb 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के आरोपी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामलीला टीला निवासी शिक्षिका लक्ष्मी देवी के घर चोरी यूक्रेन से एमबीबीएस और मेरठ के एक काॅलेज से डी फार्मा की शिक्षा ग्रहण करने वाले दो दोस्तों ने की थी। दोनों को चोरी के साढे चार लाख के जेवर बरामद कर गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दस फरवरी को मिमलाना रोड पर भाटिया काॅलोनी निवासी अपने घर की पड़ोसी शिक्षिका लक्ष्मी देवी की गैरमौजूदगी में चोरी की गई थी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर भाटिया काॅलोनी निवासी रोहन और अमित को गिरफ्तार किया। दोनों को काफी जेवर बेचने जाते और काफी जेवर रोहन के घर से बरामद किए गए।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों अच्छे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। रोहन यूक्रेन से एमबीबीएस की प्रथम वर्ष व अमित मेरठ के सरधना रोड स्थित एक काॅलेज से द्वितीय वर्ष की डीफार्मा की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। पुलिस ने रोहन की स्कूटी भी कब्जे में ली है।
विज्ञापन
--
इंटरनेट जुए में हारे दो लाख की भरपाई के लिए चोरी की
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रोहन को उसके परिजनों ने फीस जमा करने के लिए दो लाख दिए थे। यह रकम वह इंटरनेट जुए में हार गया तो उसने अपने दोस्त अमित को विश्वास में लेकर फीस के पैसों की भरपाई करने के लिए अपराध से हाथ रंग लिए। अब पुलिस ने दोनों का गिरफ्तार कर लिया।
-
सोने की चेन निगल गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि चोरी हुए बाकी के जेवर तो बरामद कर लिए, लेकिन सोने की एक चेन नहीं मिली। पूछताछ में पता चला कि रोहन ने चेन निगल ली थी। तब पुलिस ने एक्सरा कराया तो रोहन के पेट में चेन दिखाई दी। पेट में दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में उपचार दिलाया तो डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश किया तो वहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहां से रोहन को हायर सेंटर भेजा जाएगा। चेन भी बरामद करने की कोशिश की जाएगी।