{"_id":"5ed530a18ebc3e909e0129ec","slug":"two-sides-face-to-face-with-cremation-ground-muzaffarnagar-news-mrt4843717130","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन
मीरपुर में श्मशान घाट की जमीन पर मौजूद दोनों पक्षों के लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। ग्राम मुझेड़ा के समीप श्मशान की करीब छह बीघा जमीन को लेकर मीरापुर के दो पक्षों में ठन गई। इसे लेकर लेकर तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई।
मीरापुर ग्राम मुझेड़ा के निकट छह बीघा जमीन पर श्मशान स्थित है, जिसमें वर्षों से मीरापुर के अनुसूचित जाति व सैनी समाज अंतिम संस्कार की क्रिया करता आ रहा है, लेकिन कुछ दिनों से जमीन के मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना हक बताते हुए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि तीन दिन पूर्व सैनी समाज ने श्मशान घाट पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उसी दौरान दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया। सैनी समाज की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। विवाद के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचे लेखपाल चंद्रपाल शर्मा ने बताया गया कि श्मशान की जमीन अभिलेखों में दर्ज है। जमीन ग्राम सभा मुझेड़ा के नाम है। सोमवार सुबह भी दोनों पक्षों के लोग भूमि पर निर्माण के लिए पहुंच गए, जिस कारण तनाव की स्थिति हो गई। थानाध्यक्ष एचएन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों से बात की जा रही है। अभिलेखों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।