{"_id":"60b7cb928ebc3e29c512c691","slug":"two-sides-face-to-face-regarding-the-construction-of-drain-in-rampuri-muzaffarnagar-news-mrt541002952","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरी में नाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरी में नाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रामपुरी में नाला निर्माण के विरोध और पक्ष के लोग आमने-सामने आ जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अधिकारियों ने दोनो पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में शाहबुद्दीनपुर रोड पर जलनिगम द्वारा पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य की शुरूआत बीते दिवस की गई थी। इसके लिए बाकायदा शाहबुद्दीनपुर रोड को जेसीबी से उखाड़ना शुरू कर दिया गया था। रामपुरी के निवासियों ने नाला निर्माण स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बुधवार सुबह ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया, जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष चौधरी के नेतृत्व में कुछ लोगों ने जेसीबी पर चढ़कर प्रदर्शन किया और फिर से नाला निर्माण कार्य रुकवा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया। इसी बीच वे लोग भी मौके पर पहुंच गए, जो नाला निर्माण कार्य के पक्ष में है। मामला बिगड़ जाने पर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर शहर कोतवाली में पहुंची, जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीओ सिटी कुलदीप सिंह व शहर कोतवाल योगेश शर्मा ने दोनों पक्षों से अलग अलग वार्ता की, इस दौरान जल निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और पूरी जानकारी के बाद दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें संतुष्ट कर वापस भेज दिया।