फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people returned to Hinduism after purification

शुद्धिकरण के बाद हिंदू धर्म में वापस लौटे दो व्यक्ति

Fri, 06 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two people returned to Hinduism after purification
मुजफ्फरनगर : खतौली में बड़ा बाजार स्थित शिवमंदिर में शुद्धिकरण कराते हुए पुजारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। विगत सात साल पहले अपने हिंदू धर्म को छोड़कर गांव फुलत पहुंचकर इस्लाम धर्म अपनाने वाले दो व्यक्तियों ने फिर से हिंदू धर्म को अपना लिया। उनकी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शुद्धिकरण कराया गया।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अंकुर राणा तथा नगराध्यक्ष अनुज भारद्वाज ने बताया कि लावड़ निवासी सौरभ गुप्ता ने 2014 में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। उसने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम सौरभ गुप्ता से बदलकर मौहम्मद अशद रख लिया था। वही खतौली निवासी सुशील जैन ने भी 2015 में नाम बदलकर अब्दुल समद रख लिया था। तभी से वह इस्लाम धर्म के अनुसार ही रह रहे थे, लेकिन जब उन्होंने संभलहेड़ा में शुद्धिकरण कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों वापस अपने धर्म में लौटने की खबर मिली, तो उन्होंने भी वापस हिंदू धर्म अपनाने की बात रखी। शिवरात्रि पर्व पर बड़ा बाजार स्थित शिवमंदिर में पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए दोनों व्यक्तियों का शुद्धिकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed