फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two people lost their lives in separate road accidents

Muzaffarnagar News: अलग-अलग सड़क हादसों में गई दो की जान

Sat, 31 May 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in separate road accidents
मुजफ्फरनगर / तितावी। सड़कों पर जरा सी चूक से हादसे और जान जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। भागाहेड़ी और भोपा रोड पर यह हादसे हुए।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर मखियाली के पास डीसीएम ने बाइक में साइड मार दी। हादसे में भोपा क्षेत्र के गांव ककराला निवासी राजेंद्र (55) की मौत हो गई। उनका बेटा दीपक घायल हो गया। पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर कैराना के गांव मलकपुर जा रहे थे। राजेंद्र की छोटी बेटी सुमन अपनी बड़ी बहन की ससुराल मलकपुर गई हुई है। बाइक पर सवार होकर राजेंद्र व उनका बेटा शुक्रवार सुबह बेटी को लिवाने के लिए निकले थे। जब यह दोनों नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर गांव मखियाली के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक डीसीएम ने बाइक में साइड मार दी।
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटे को उपचार दिया गया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि डीसीएम को लेकर चालक फरार हो गया था। शव मोर्चरी भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी है।उधर, राजेंद्र की मौत की सूचना पाकर गांव ककराला से परिजन व गांव के काफी लोग अस्पताल व मोर्चरी पहुंचे थे। घटना से गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा तितावी में पानीपत-खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी में हुआ। यहां पत्थर से बाइक टकरा जाने के कारण जींद के रहने वाले 11 साल के कमल की मौत हो गई, जबकि उसका पिता धर्मवीर घायल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पिता-पुत्र बाइक पर हरिद्वार से वापस जींद लौट रहे थे। बाइक के पीछे मोडीफाइड ट्रॉली जोड़ी गई थी। जागाहेड़ी टोल प्लाजा पर बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में ट्रॉली पलटी, जिस कारण कमल उछलकर हाइवे पर जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और धर्मवीर को संभाला। पुलिस ने बताया कि धर्मवीर और अन्य परिजनों ने पोस्टमार्टम व किसी भी तरह की कार्यवाही से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed