{"_id":"6afb0208c006afa7b6011504","slug":"final-approval-granted-for-72-centres-in-the-district-for-up-board-examinations-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-185393-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 72 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 72 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारियों को लेकर जिले में परीक्षा केंद्रों की तस्वीर साफ हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के 72 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 70 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और जिला स्तरीय समिति की समीक्षा के बाद दो केंद्र बढ़ाकर संशोधित सूची बोर्ड को भेजी गई थी। सोमवार को बोर्ड ने केंद्रों के निर्धारण पर अंतिम मुहर लगा दी। अब इन केंद्रों पर जिले के 56,521 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होने के बाद दूरी अधिक होने और निर्धारित मानक पूरे नहीं होने को लेकर आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। केंद्रों के संबंध में कुल 63 आपत्तियां मिली थीं। इनका निस्तारण करने के बाद मानकों और परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर 72 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक और प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
नगर क्षेत्र के इन विद्यालयों में बनाए गए केंद्र
नगर क्षेत्र में इस्लामिया इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसडी इंटर कॉलेज, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, एमपीएल गर्ल्स इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, एसडी गर्ल्स गांधी कॉलोनी इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी और गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज सरवट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-- -- -- -- -- --
देहात क्षेत्र के विद्यालयों में बनाए गए केंद्र
देहात क्षेत्र में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना, डीएन गुरुकुल कॉलेज बिरालसी, एमडी इंटर कॉलेज दूधली, श्री पार्श्वनाथ जैन इंटर कॉलेज जौला, जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा, बीएसएस इंटर कॉलेज लुसाना, श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा, जेबीएन इंटर कॉलेज रामपुर, एसबीएस इंटर कॉलेज बुढ़ीना कलां, राजकीय इंटर कॉलेज भैंसी, किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी, जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, जय भारत इंटर कॉलेज छपार, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ, गोमती इंटर कॉलेज जानसठ, केके इंटर कॉलेज बघरा, जनता इंटर कॉलेज भोपा, डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना, जेजे इंटर कॉलेज बसेड़ा, इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी, सर्वोदय इंटर कॉलेज घटायन, जनता इंटर कॉलेज हरसौली, श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज खतौली, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, पिकेट इंटर कॉलेज खतौली, श्रीदेवी मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज खतौली, केएस इंटर कॉलेज कुरालसी, किसान इंटर कॉलेज खरड़, किसान इंटर कॉलेज ककरौली, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मीरापुर, सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मोरना, महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोरना, सर शादी इंटर कॉलेज मंसूरपुर, बी इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़, जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद, बीएसएस इंटर कॉलेज चितौड़ा, मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज, जेएलएनएस इंटर कॉलेज सठेड़ी, डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली, राष्ट्रीय कॉलेज शाहपुर, जनता इंटर कॉलेज गंगधारी, जनता इंटर कॉलेज लच्छेड़ा, एनएएम इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज सिसौली, सर्वोदय इंटर कॉलेज खाइखेड़ी, किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई, एवी इंटर कॉलेज ढिंडावली, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, दयानंद आर्यवीर इंटर कॉलेज शाहपुर, दयावती इंटर कॉलेज दरियापुर, राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी शेखावतपुर और राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी, एसकेडी इंटर कॉलेज बघरा, जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद, अमृत इंटर कॉलेज रोहाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।